चिन्मयी श्रीपदा एक गायिका हैं जिन्हें ट्विटर पर एक राय व्यक्त करने के बदले बलात्कार से लेकर चेहरे पर तेज़ाब फेंकने की धमकियाँ मिलीं। जब उन्होंने ट्विटर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह तब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकते जब तक की पुलिस केस न हो। श्रीपदा के अनुसार अधिकाँश औरतें यहाँ से आगे नहीं बढ़ पातीं और बस ट्विटर से खुद को अलग कर लेती हैं। पर उन्होंने लड़ाई जारी रखी और पुलिस में शिकायत की। श्रीपदा के अनुसार अंतत: प्रशंसकों की मदद से धमकियां देने वाले तीन लोगों की शिनाख्त हो पायी और उन्हें १० दिन के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ी। श्रीपदा के अनुसार वह सेलेब्रिटी हैं और उनके पास लड़ाई के लिए समय, संसाधन और समर्थन उपलब्ध था पर उन करोड़ों सामान्य औरतों का क्या जो ट्विटर पर हैं और रोज़ बलात्कार की धमकियों का शिकार होती हैं। श्रीपदा के अनुसार यह ट्विटर की ज़िम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करे कि उनके मंच का इस्तेमाल महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए न किया जाए। श्रीपदा ने चेंज डॉट ओआरजी पर एक ऑनलाइन याचिका दाखिल की है और ट्विटर से ऐसे अकाउंट बंद करने का आह्...