Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कोई नहीं जी। व्यंग्य Koi Nahij Ji! Satire

अफवाहें हैं अफवाहों का क्या?

इसे संयोग ही कहिये कि दुनिया के सबसे बड़े (अ)लोकतंत्र की सबसे बड़ी (अ) राजनीतिक पार्टी के पोर्टल पर विश्व भर में फैल चुकी और देश में पैर पसार रही एक महामारी के बारे में जानकारी वाले हिस्से में  FAQs पर मेरी नज़र पड़ गई। मुझे लगा कि ब्लॉग के पाठकों से यह जानकारी साझा करनी चाहिये सो साईट पर पूछे गये कुछ सवाल और दिये गये उनके जवाब, जो टू द प्वाइंट थे, यहां दे रहा हूं: -क्या यह सच है कि यह महामारी विश्व में चार महीने पहले फैलनी शुरू हुई? -जी। सच है। -क्या यह भी सच है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमें भी ढाई महीने पहले जानकारी दे दी थी जब यह महामारी फैल रही थी? -जी। बिल्कुल सच है। -और क्या यह भी सच है कि देश में महामारी विदेशों से आने वाले अमीर लोगों के कारण फैली? -जी। यह भी झूठ नहीं है। -क्या यह सच है कि गौैमूत्र से महामारी का उपचार हो सकता है? -देखिये, अब तक अगर यह सिद्ध नहीं हुआ कि गौमूत्र से उपचार हो सकता है तो यह भी सिद्ध नहीं हुआ कि नहीं हो सकता। हम वैज्ञानिक पद्धति से सोचने, काम करने वाले लोग हैं सो अनुसंधान जारी है। -हमने यह महामारी फैलने से रोकने के लिये क्या ...