Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कोई नहीं जी! नोटबंदी

नोटबैन अगेन...!

पिछले साल की पोस्ट-दीवाली रिलीज़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नोटबैन' के निर्माताओं को इसकी सफलता भुनाने के लिए सीक्वल बनाने की सूझी सो उन्होंने फिल्म से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण लोगों की एक बैठक बुलाई । बैठक में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया पर आपका खादिम किसी तरह बैठक की खबर निकाल लाया । पेश है एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: बैठक की शुरुआत निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और नायक, जिसे सब प्रधानजी कहकर पुकारते हैं, ने की और कहा, "मैं बिना भूमिका बांधे आप लोगों से पूछना चाहूँगा कि सीक्वल का नाम क्या रखा जाए? तुरंत कई प्रस्ताव आये जिनमें 'नोटबैन दोबारा', 'नोटबैन रिटर्न्स', 'फिर से नोटबैन' और 'नोटबैन अगेन' शामिल थे ।  प्रधानजी को 'नोटबैन अगेन' पसंद आया और नाम तय कर लिया गया। फिर उन्होंने दूसरा सवाल दागा, 'फिल्म में कंटेंट क्या होगा?' प्रधानजी के साथ हमेशा चाय के साथ केतली की तरह रहने वाले एसोसिएट डायरेक्टर यानी सह-निर्देशक ने कहा, "सर, पहला पार्ट सुपर-डुपर हिट होने के कारण लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गयी हैं इसलिए इस बार और बड़ा धमाका...