Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kabhi Fakir! Kabhi Chowkidar

राजपथ को जनपथ से जोड़ती हैं ‘कभी फकीर! कभी चौकीदार’ की रचनाएं

आलोक वर्मा व्यंग्य एक माध्यम है जिसके द्वारा लेखक समाज और जीवन की विसंगतियों, खोखलेपन और पाखंड को दुनिया के सामने उजागर करता है। जिनसे हम सब परिचित तो होते हैं किंतु उन स्थितियों को दूर करने, बदलने की कोशिश नहीं करते बल्कि बहुधा उन्हीं विद्रूपताओं-विसंगतियों के बीच जीने की, उनसे समझौता करने की आदत बना लेते हैं। व्यंग्यकार अपनी रचनाओं में ऐसे पात्रों और स्थितियों की योजना करता है जो इन अवांछित स्थितियों के प्रति पाठकों को सचेत करते हैं। महेश राजपूत का आलोच्य व्यंग्य संग्रह ‘कभी फकीर! कभी चौकीदार!’ एक डिजिटल पुस्तक है। इसको पढ़ते हुए मुझे हिंदी के दो शीर्ष व्यंगकारों हरिशंकर परसाई और शरद जोशी याद आए। परसाई जी ने सदाचार की ताबीज की भूमिका कैफियत में लिखा है- अपनी कैफियत दूं, तो हंसना-हंसाना, विनोद करना अच्छी बातें होते हुए भी, मैंने मनोरंजन के लिए कभी नहीं लिखा। मेरी रचनाएं पढ़ कर हंसी आना स्वाभाविक है। यह मेरा यथेष्ट नहीं। और चीजों की तरह मैं व्यंग्य को उपहास, मखौल न मान कर एक गंभीर चीज मानता हूं। साहित्य के मूल्य, जीवन मूल्यों से बनते हैं। वे रचनाकार के एकदम अंतस से पैदा न...