Skip to main content

Posts

Showing posts with the label UP Elections

उत्तरप्रदेश चुनाव: एक अपील " इंडिया दैट इज भारत " के सभी लोगों की तरफ से

मित्रो,उत्तरप्रदेश विधानसभा के नए चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान होने जा रहा है।यह चुनाव इस राज्य और देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसबार के चुनाव का सीधा असर देश की भावी राजनीति पर पड़ेगा। हम सभी मतदाताओं, खासकर यूपी के छात्र-छात्राओं और बुद्धिजीवियों-साहित्यकारों से अपील करते हैं कि वे अपने मत का - लोकतंत्र की रक्षा और फासीवादी ताकतों को हराने के लिए इस्तेमाल करें।मित्रो, इसबार के यूपी विधानसभा चुनाव में आपका एक-एक वोट कीमती है, आरएसएस के नेतृत्व में भाजपा और सभी रंगत की प्रतिक्रियावादी ताकतें चुनाव मैदान में हैं,इन ताकतों ने इस चुनाव को मोदी सरकार की नीतियों के पक्ष में जनमत संग्रह बना दिया है। जैसाकि आप सभी जानते हैं देश इस समय गंभीर आर्थिक-राजनीतिक-सांस्कृतिक संकट से गुजर रहा है।इस संकट को नई बुलंदियों तक नोटबंदी के फैसले ने पहुँचा दिया है।इस एक फैसले के कारण यूपी के लघु और मझोले उद्योगों में काम करने वाले लाखों लोगों की नौकरियां चली गयीं,सभी स्तरों पर निर्माण कार्य ठप्प हो गया,किसानों को अपनी उपज की चीजों को औने-पौने दामों पर बेचना पड़ा,इसके कारण लाखों किसान पामाल हो ...