Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Prakash Raj

प्रकाश राज को क्या एक सैल्यूट हमारी तरफ से नहीं बनता है #justasking

इस गणतंत्र दिवस पर... हमारी चुनी हुई सरकार ने विश्व नेताओं को बुलाया है और राजपथ पर हमारी सेना की ताकत दर्शा रही है... जबकि वह स्कूल से लौट रहे हमारे बच्चों को आतंकित करते हुए गुंडों को नहीं रोक सकते...क्या हम नागरिकों को ठहरकर सोचना... सवाल नहीं पूछना चाहिये... #justasking मेरे देश के बच्चे मारे भय के कांप रहे हैं और रो रहे हैं... करणी सेना स्कूल बस पर जब हमला कर रही होती है... चुनी हुई सरकार आँखें मूंदे हुए है... विपक्षी दल कूटनीतिक तरीके से प्रतिक्रिया देता है...क्या आप सबको अपनी वोट बैंक राजनीत का सौदा हमारे बच्चों की सुरक्षा से करते हुए शर्म नहीं आती... #justasking दक्षिण कर्नाटक में... एक कांगेसी मंत्री तुष्टिकरण के लिए कहता है मैं अल्लाह के आशीर्वाद से जीता... एक बीजेपी नेता और गिरता है और कहता है अगला चुनाव अल्लाह और राम के बीच है. क्या आप दोनों भगवान् की नीलामी बंद करेंगे और विकास तथा वास्तविक मुद्दों की बात करेंगे... #justasking हमारे पूर्वजों ने बंदरों को इंसान में बदलते नहीं देखा, हमारे एक मंत्री कहते हैं. पर सर... क्या आप इससे इनकार कर सकते हैं कि आज हम उल्टा...