(फोटो साभार : न्यूज़लांड्री) शीर्षक पढ़कर आपके मन में कई सवाल उठ सकते हैं। सवाल मेरे मन में भी उठे थे हदिया के बारे में एक खबर पढ़कर। कई सारे सवाल । पर कुछ सवालों के जवाब मुझे मिले हैं, कुछ सवालों के जवाब नहीं मिले। जो भी है शेयर करना चाहूँगा। पहला सवाल जो शीर्षक से ही उठ रहा है, हदिया कहाँ कैद है? हदिया भारत में, हमारे देश में कैद है। आप कहेंगे तो क्या वह किसी और देश की है? नहीं, यह उसका भी देश है यानी वह अपने देश में ही कैद है। भारत में कहाँ? केरल में। केरल में कहाँ क्या वह किसी जेल में कैद है और क्या उसने कोई गुनाह किया है? गुनाह तो उसने किया है या नहीं यह तय होना बाकी है पर वह जेल में कैद नहीं है। वह अपने माता-पिता के घर में कैद है। क्या वह छोटी से बच्ची है या नाबालिग है? नहीं, उसकी उम्र 26 साल से कुछ ज्यादा ही है। वह बालिग़ है और होमियोपैथी की डॉक्टर है यानी वह पढ़ी लिखी भी है। फिर उसे क्यों कैद करके रखा गया है? क्या वह बीमार है? नहीं! क्या उसकी जान को खतरा है इसलिए उसे कैद करके रखा गया है? नहीं। वह कब से कैद है? जी, चार महीने से ज्यादा हो गए, वह कैद है। उसे ...