कर्मचारी डिजीटल मीडिया में सबसे बड़ी श्रमिक यूनियन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। -अलेक्सिया फर्नांडीज कैंपबेल बज़फीड न्यूज़ के पत्रकारों का सब्र जवाब दे रहा है। पिछले चार महीनों से उन्होंने एक श्रमिक यूनियन गठन के पक्ष में वोट दिया था पर कंपनी ने अभी तक उन्हें आधिकारिक रूप से स्वीकृति नहीं दी है। बज़फीड न्यूज़ यूनियन को मान्यता देने में कंपनी की देरी के विरोध में दर्जनों कर्मचारी सोमवार अपना काम छोड़ चल दिये। न्यू यॉर्क, सैन फ्रैंसिस्को, वाशिंगटन डीसी और लॉस एंजेलिस में पत्रकारों ने कंपनी का ध्यान आकर्षित करने के लिए दो बजे काम करना छोड़ दिया। वॉक्स से साझा के गई बज़फीड न्यूज़ यूनियन के एक बयान के अनुसार लोकप्रिय समाचार वेबसाईट, जिसके अमेरिका में 200 से ज़्यादा पत्रकार हैं, के प्रबंधक महीनों से यूनियन प्रतिनिधियों से लड़ रहे हैं कि कितने कर्मचारी यूनियन में शामिल हो सकते हैं। यूनियन जिसका प्रतिनिधित्व न्यूज़गिल्ड ऑफ न्यू यॉर्क कर रही है, का कहना है कि प्रबंधन उन कई कर्मचारियों को यूनियन से दूर रखना चाहते...