छात्रों के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों को हवाई अड्डे से बाहर ले जाया गया और ‘होम-क्वारंटाईन‘ किया गया जबकि अन्य को बदहाल आइसोलेशन इकाइयों में भेजा गया अजान जावैद, 19 मार्च श्रीनगर: श्रीनगर हवाई अड्डे पर तब अव्यवस्था दिखी जब बांग्लादेश में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों का एक समूह गुरुवार को लौटा। कुछ छात्रों के परिजनों के अनुसासर जैसे ही छात्र विमान से उतरे, उन्हें अराइवल सेक्शन में दो घंटे से ज्यादा रोक लिया गया बिना कोई कारण बताए। मामला तब बढ़ गया जब कुछ छात्रों को ‘चुपचाप‘ हवाई अड्डे से बाहर ले जाया गया जबकि अन्य को बताया गया कि उन्हें क्वारांटाईन किया जायेगा जबकि सभी छात्रों का दावा था कि वह कोलकाता हवाई अड्डे पर थर्मल इमेजिंग की फीवर स्क्रीनिंग से गुज़र चुके हैं। उड़ान कोलकाता होते हुए श्रीनगर आई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्र जिन्हें बाहर ले जाया गया, अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के बच्चे थे, इसलिए उन्हें होम क्वारांटाईन किया गया जबकि अन्य को ऐसे क्वारांटाईन केंद्रों में भेजा गया जहां ‘अपर्याप्त सुविधाएं‘ हैं। हवाई अड्डे से कुछ छात्रों को बाहर ले जाये जाने क...