"जमूरे..." "उस्ताद!" "बताएगा?" "बताएंगा उस्ताद!" "जो पूछेगा बताएगा?" "जो पूछेंगा बताएंगा उस्ताद!" "सच-सच बताएगा?" "सच ही बताएंगा उस्ताद! सच के सिवा कुछ नहीं बताएंगा! श्रीदेवी की कसम!" "अबे झूठी कसम खाता है? श्रीदेवी तो मर चुकी है..." "जब तक अपुन जैसा एक भी फैन जिन्दा है न उस्ताद, श्रीदेवी कभी मर नहीं सकती। वह हमारे दिलों में हमेशा वास्ते जिन्दा रहेंगी..." "बस, बस! बड़ा आया श्रीदेवी का फैन। बता चौकीदार का काम क्या होता है?" "यह भी कोई पूछने की बात है उस्ताद? चौकीदार का काम है चौकीदारी करना! घर की रखवाली करना..." "और अगर घर में चोरी हो जाए तो..." "तो चौकीदार को बदल देना चाहिए..." "गुड! अब बता चोरी हो गयी। चौकीदार को बदल दिया गया। पर चोरों का घर में आना-जाना लगा रहा तो क्या करना चाहिए?" "ऐसा कैसे हो सकता है उस्ताद? घर के लिए चौकीदार है तो चोर कैसे आना-जाना करेंगा?" "अबे सवाल के बदले में ...