Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चोरी तो हुई ही नहीं न...! Satire

चोरी तो हुई ही नहीं न...!

-हमारे पास कागज़ात नहीं हैं, हुजूर। कागज़ात चोरी हो गये। -कैसे? -हम जांच कर रहे हैं। चोरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। -हुजूर गलती से मिश्टेक हो गई। कागज़ात हमारे पास ही हैं। -तो क्या चोरों को चोरी के बाद डर लगा और कागज़ात वापस रख गये? -नहीं। चोरी तो हुई नहीं न। -तो ये कौनसे कागज़ात हैं? क्या ये 'वो' कागज़ात नहीं हैं? -हैं तो वही। ये फोटो कॉपी हैं। -किसने की फोटो कॉपी? -पता लगाया जा रहा है। -कैसे हुई फोटो कॉपी? कागज़ात चुराकर? -नहीं, चोरी तो हुई नहीं न -तो फोटो कॉपी चोरी हुई? -नहीं, चोरी से फोटो कॉपी हुई। -चोरी से फोटो कॉपी की गई और ओरिजनल व फोटो कॉपी वहीं रख दी गई अपनी जगह पर? -नहीं, फोटो कॉपी वहीं रख दी जाती तो हमारे पास एक्स्ट्रा कॉपी न हो जाती? और एक्स्ट्रा कॉपी हो जाती तो हमें पता न चलता? -यानी वह आपसे फोटो कॉपी मांगकर ले गये? -नहीं, मांगते किससे? और देता कौन? -इसका मतलब वह फोटो कॉपी चुराकर ले गये -नहीं, चोरी तो हुई नहीं न... -तो कागज़ात उड़कर उनके पास पहुंच गये? -उड़कर कैसे पहुंचेंगे? क्या कागज़ उड़ना जानते हैं? -तो फिर काग...