Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Kashmir Khabar

श्रीनगर हवाई अड्डे पर बांग्लादेश से लौटे छात्रों के परिजनों पर लाठीचार्ज

छात्रों के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ छात्रों को हवाई अड्डे से बाहर ले जाया गया और ‘होम-क्वारंटाईन‘ किया गया जबकि अन्य को बदहाल आइसोलेशन इकाइयों में भेजा गया   अजान जावैद, 19 मार्च श्रीनगर: श्रीनगर हवाई अड्डे पर तब अव्यवस्था दिखी जब बांग्लादेश में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों का एक समूह गुरुवार को लौटा। कुछ छात्रों के परिजनों के अनुसासर जैसे ही छात्र विमान से उतरे, उन्हें अराइवल सेक्शन में दो घंटे से ज्यादा रोक लिया गया बिना कोई कारण बताए। मामला तब बढ़ गया जब कुछ छात्रों को ‘चुपचाप‘ हवाई अड्डे से बाहर ले जाया गया जबकि अन्य को बताया गया कि उन्हें क्वारांटाईन किया जायेगा जबकि सभी छात्रों का दावा था कि वह कोलकाता हवाई अड्डे पर थर्मल इमेजिंग की फीवर स्क्रीनिंग से गुज़र चुके हैं। उड़ान कोलकाता होते हुए श्रीनगर आई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्र जिन्हें बाहर ले जाया गया, अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के बच्चे थे, इसलिए उन्हें होम क्वारांटाईन किया गया जबकि अन्य को ऐसे क्वारांटाईन केंद्रों में भेजा गया जहां ‘अपर्याप्त सुविधाएं‘ हैं। हवाई अड्डे से कुछ छात्रों को बाहर ले जाये जाने क...

कश्मीर पर पक्षपाती हिंदी पत्रकारिता को चुनौती देती एक छोटी सामूहिक पहल ‘कश्मीर खबर’

अंग्रेजी मीडिया पर एक सरसरी नज़र से ही पता चल जाता है कि जहां कश्मीर को लेकर कुछ मीडिया घराने सत्ता-परस्त है , वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो हाशिये पर पड़े वर्गों की बात करते हैं। लेकिन, स्थिति हिंदी में और बुरी है जहां सत्ता-परस्त बयान एक तरह से डीफाल्ट सेटिंग बन चुका है। चाहे अनुच्छेद 370 हटाने पर जश्न मनाना हो या नागरिकों पर दमन को छिपाना या फिर कश्मीरियों की आवाज़ों को दबाना, हिंदी पत्रकारिता ने ईमानदार रिपोर्टिंग का चोला कब का उतार फेंका है। ऐसे हालात में, हिंदी मीडिया को चुनौती देने की दिशा में एक फेसबुक पेज कश्मीर ख़बर एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। कुछ लोग 5 अगस्त के अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद एक साथ आए और कश्मीर ख़बर पेज बनाया गया, जिसका उद्देश्य उनके अपने शब्दों में था: “कश्मीर-विरोधी दुष्प्रचार के प्रत्युत्तर में ऐसे लेखों का हिंदी में अनुवाद करना जो कश्मीर की वास्तविकता और इतिहास को प्रस्तुत करते हो।“ पेश है संस्थापकों से किया गया विस्तृत साक्षात्कार : हिंदी में कश्मीर ख़बर पेज शुरू करने का खयाल कैसे आया ?...