Skip to main content

अफवाहें हैं अफवाहों का क्या?


इसे संयोग ही कहिये कि दुनिया के सबसे बड़े (अ)लोकतंत्र की सबसे बड़ी (अ) राजनीतिक पार्टी के पोर्टल पर विश्व भर में फैल चुकी और देश में पैर पसार रही एक महामारी के बारे में जानकारी वाले हिस्से में  FAQs पर मेरी नज़र पड़ गई। मुझे लगा कि ब्लॉग के पाठकों से यह जानकारी साझा करनी चाहिये सो साईट पर पूछे गये कुछ सवाल और दिये गये उनके जवाब, जो टू द प्वाइंट थे, यहां दे रहा हूं:
-क्या यह सच है कि यह महामारी विश्व में चार महीने पहले फैलनी शुरू हुई?
-जी। सच है।
-क्या यह भी सच है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमें भी ढाई महीने पहले जानकारी दे दी थी जब यह महामारी फैल रही थी?
-जी। बिल्कुल सच है।
-और क्या यह भी सच है कि देश में महामारी विदेशों से आने वाले अमीर लोगों के कारण फैली?
-जी। यह भी झूठ नहीं है।
-क्या यह सच है कि गौैमूत्र से महामारी का उपचार हो सकता है?
-देखिये, अब तक अगर यह सिद्ध नहीं हुआ कि गौमूत्र से उपचार हो सकता है तो यह भी सिद्ध नहीं हुआ कि नहीं हो सकता। हम वैज्ञानिक पद्धति से सोचने, काम करने वाले लोग हैं सो अनुसंधान जारी है।
-हमने यह महामारी फैलने से रोकने के लिये क्या किया?
-हमने बहुत कुछ किया। जैसे हमने विदेशों से आने वाले लोगों से सेल्फ क्वारांटीन का अनुरोध किया, अब उनमें से कइयों ने नहीं माना तो हम क्या करें? फिर जब मामले बढ़ने लगे तो हमने 'न भूतो, न भविष्यति' 14 घंटे के जनता कर्फ्यू का आयोजन किया। अपने स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिये लोगों से थाली और ताली भी पिटवाई। और उससे भी बात नहीं बनी तो उसके बाद 21 दिनों की घरबंदी भी कर दी।
-यह जो जनता कर्फ्यू से पहले 12 घंटे में  महामारी फैलाने वाले वायरस के मर जाने की बात हो रही थी, वह क्या था?
-जी, ये तो अफवाहें थीं, अफवाहों का क्या?
-घरबंदी के क्या फायदे हुए?
-बहुत फायदे हुए जी। आपने इंस्टाग्राम पर सेलीब्रिटीज की तस्वीरें नहीं देखीं? घर में रहकर लोगों ने क्या -क्या प्रयोग नहीं किये? क्या -क्या नया नहीं सीखा। महामारी का भी जहां तक सवाल है, काफी कंट्रोल में आई है।
-ये 'रामायण' और 'महाभारत' के पुन:प्रसारण का महामारी से क्या कनेक्शन है?
-गहरा कनेक्शन है जी। 'रामायण' जब पहली बार टेलीकास्ट हुआ था तो सड़कों पर कर्फ्यू लग जाता था, अब कर्फ्यू में टेलीकास्ट हो रहा है। 'महाभारत' का तो पता ही होगा, 18 दिन चला था सो हमने महामारी के खिलाफ जंग जीतने का लक्षय 21 दिन का रखा।
-घरबंदी का आइडिया कैसे सूझा?
-देखिये, हम 24x7 काम करने वाले लोग हैं, सोचते बाद में हैं पहले करते हैं। सो आइडिया तो हमें अपने आप सूझते हैं। सोचने की ज़रूरत नहीं पड़ती। और हमारी खुशकिस्मती है कि हमारे आइडिया क्लिक भी कर जाते हैं।
-यह जो लाखों लोग सड़कों पर भटकते नज़र आ रहे हैं, इनका क्या? क्या यह रोज़ी रोटी छिनने के कारण सड़कों पर हैं?
-लापरवाह लोग हैं जी। अपनी भी जान खतरे में डाल रहे हैं और लोगों को भी महामारी दे देंगे।
-कुछ लोगों के मरने की भी खबरें हैं, दुर्घटनाओं में, भूखे-प्यासे मीलों पैदल चलने के कारण।
-अफवाहें हैं जी, अफवाहों का क्या? नोटबंदी के समय भी बैंकों की कतारों में लोगों के मरने की अफवाहें थीं, भला यह भी कोई मानने वाली बात है? फिर, इन्हें हमारे पीएम की खींची लक्षमण रेखा पार करने को किसने कहा था? छुट्टियां मिली थीं एंजॉय करते घरों में बैठकर। टीवी पर 'रामायण', 'महाभारत', 'वागले की दुनिया' देखते। नेटफ्लिक्स पर 'हंगर गेम्स' का मज़ा लेते। नई-नई रेसिपी ट्राई करते। कुछ क्रिएटिव कर लेते पेंटिंग-शेंटिंग, कविता-फविता। म्युजिक सुनते। खुद भी गाने गाते और स्मार्ट फोन के जरिये अपनों को भेजते।  कितना कुछ है करने को? पर नहीं गांव जाना है। अब कुछ गैरजिम्मेवार लोगों के लिये हम 130 करोड़ भाई-बहनों की जान खतरे में तो नहीं डाल सकते थे न? सो घरबंदी जारी रखने का फैसला किया हमने। सख्त घरबंदी और अपने गरीब भाइयों, बहनों से भी अनुरोध करेंगे कि प्राण जाएं, लक्ष्मण रेखा न लांघी जाए।

#कोई नहीं जी!
-महेश राजपूत

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमचंद का साहित्य और सिनेमा

-गुलजार हुसैन प्रेमचंद का साहित्य और सिनेमा के विषय पर सोचते हुए मुझे वर्तमान फिल्म इंडस्ट्री के साहित्यिक रुझान और इससे जुड़ी उथल-पुथल को समझने की जरूरत अधिक महसूस होती है। यह किसी से छुपा नहीं है कि पूंजीवादी ताकतों का बहुत प्रभाव हिंदी सहित अन्य भाषाओं की फिल्मों पर है।...और मेरा तो यह मानना है की प्रेमचंदकालीन सिनेमा के दौर की तुलना में यह दौर अधिक भयावह है , लेकिन इसके बावजूद साहित्यिक कृतियों पर आधारित अच्छी फिल्में अब भी बन रही हैं।  साहित्यिक कृतियों पर हिंदी भाषा में या फिर इससे इतर अन्य भारतीय भाषाओं में अच्छी फिल्में बन रही हैं , यह एक अलग विषय है लेकिन इतना तो तय है गंभीर साहित्यिक लेखन के लिए अब भी फिल्मी राहों में उतने ही कांटे बिछे हैं , जितने प्रेमचंद युग में थे। हां , स्थितियां बदली हैं और इतनी तो बदल ही गई हैं कि नई पीढ़ी अब स्थितियों को बखूबी समझने का प्रयास कर सके। प्रेमचंद जो उन दिनों देख पा रहे थे वही ' सच ' अब नई पीढ़ी खुली आंखों से देख पा रही है। तो मेरा मानना है कि साहित्यिक कृतियों या साहित्यकारों के योगदान की उपेक्षा हिंदी सिनेम...

नरक में मोहलत (कहानी)

  -प्रणव प्रियदर्शी घर से निकलते समय ही अनिता ने कहा था, ‘बात अगर सिर्फ हम दोनों की होती तो चिंता नहीं थी। एक शाम खाकर भी काम चल जाता। लेकिन अब तो यह भी है। इसके लिए तो सोचना ही पड़ेगा।’ उसका इशारा उस बच्ची की ओर था जिसे अभी आठ महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। वह घुटनों के बल चलते, मुस्कुराते, न समझ में आने लायक कुछ शब्द बोलते उसी की ओर बढ़ी चली आ रही थी। अनिता के स्वर में झलकती चिंता को एक तरफ करके अशोक ने बच्ची को उठा लिया और उसका मुंह चूमते हुए पत्नी अनिता से कहा, ‘बात तुम्हारी सही है। अब इसकी खुशी से ज्यादा बड़ा तो नहीं हो सकता न अपना ईगो। फिक्कर नॉट। इस्तीफा वगैरह कुछ नहीं होगा। जो भी रास्ता निकलेगा, उसे मंजूर कर लूंगा, ऐसा भी क्या है।’ बच्ची को गोद से उतार, पत्नी के गाल थपथपाता हुआ वह दरवाजे से निकल पड़ा ऑफिस के लिए। इरादा बिल्कुल वही था जैसा उसने अनिता से कहा था। लेकिन अपने मिजाज का क्या करे। एक बार जब दिमाग भन्ना जाता है तो कुछ आगा-पीछा सोचने के काबिल कहां रहने देता है उसे।  मामला दरअसल वेतन वृद्धि का था। अखबार का मुंबई संस्करण शुरू करते हुए सीएमडी साहब ने, जो इस ग्रुप के म...

कंटीली तारों से घायल खबर : कश्मीर की सूचनाबंदी - 2

(एनडब्ल्यूएमआई-एफएससी रिपोर्ट) गिरफ्तारियां, धमकियाँ और जांच त्राल से इरफ़ान मलिक पहले पत्रकार थे जिन्हें 5 अगस्त की बंदी के बाद हिरासत में लिया गया। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आखिर क्यों हिरासत में लिया गया। एक और पत्रकार क़ाज़ी शिबली को अनंतनाग से बंदी से पहले ही हिरासत में लिया गया था, संभवत: सैन्य बलों की   तैनाती के बारे में ट्वीट करने के कारण। पत्रकारों से पुलिस और जांच अधिकारियों ने कुछ संवेदनशील ख़बरों को लेकर पूछताछ की है और उन पर अपने स्रोत बताने का दबाव भी डाला गया है। कुछ प्रमुख अखबारों के संपादकों को भी दबी जुबां धमकी दी गयी है कि उनसे जांच अधिकारी पूछताछ कर सकते हैं। दबाव की नीतियां अपनाने का एक और उदाहरण वरिष्ठ   अंतर्राष्ट्रीय और   प्रतिष्ठित स्वतंत्र राष्ट्रीय मीडिया के साथ काम करने वाले पत्रकारों फ़याज़ बुखारी, एजाज़ हुसैन और नज़ीर मसूदी को प्रताड़ित करने के प्रयास में मौखिक रूप से सरकार की तरफ से दिया गया घर खाली करने को कहा गया है। स्तंभकार और लेखक गोहर गिलानी को 31 अगस्त को विदेश जाने से रोकना, कश्मीरी आवाजों को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पहुँचने ...