Skip to main content

अर्नब कॉलिंग अर्नब!

 



-इज़ दिस अर्नब? 
-या। हू इज़ कॉलिंग? 
-अर्नब! 
-टेल मी अर्नब। 
-ये लीक्ड व्हाट्सएप चैट का क्या मसला है? 
-नो कमेंट्स। 
-कम अॉन। मैं अर्नब बोल रहा हूं। ईदर यू हैव टु डिनाय अॉर यू हैव टु कन्फर्म। फॉर यू टु से नो कमेंट्स इज़ नॉट एन अॉप्शन। 
-नोबडी टेल्स अर्नब टु व्हाट टु से अॉर व्हाट नॉट टु से। 
-बट आई एम नॉट नोबडी। मैं अर्नब हूं। मैं जब किसी से कुछ पूछता हूं तो मैं नहीं पूछता। देश पूछता है, दुनिया पूछती है। प्लेनेट अर्थ पूछता है। ब्रह्मांड पूछता है। 
-तो मैं भी तो अर्नब हूं। मैं सवालों के जवाब नहीं देता। मैं सवाल करता हूं। सवाल के रूप में कमेंट बल्कि कमेंट्री करता हूं। मेरे शो में मैं ही सवाल करता हूं। मैं ही जवाब देता हूं। किसी को बोलने नहीं देता। जो बोलने की कोशिश करता है, उसे चुप करा देता हूं। चिल्ला कर। उसकी बेइज्जती कर। उस पर दूसरे पैनलिस्ट छोड़कर। केवल पात्रा अपवाद है। 
-तो तुम्हारे कहने का मतलब है कि सिर्फ पात्रा ही पूछे तो जवाब दोगे? 
-नहीं। पात्रा अपवाद है बोलने के मामले में चूंकि वह एनएम का खास है,  पूछ तो वह भी नहीं सकता। 
-एन एम बोले तो? 
-मैं क्यों बताऊं? मैं तुम्हारे झांसे में नहीं आने वाला। 
-इतना तो बता दो, ये वही एनएम है जो अपनी गुजराती कविताएं तुम्हें अनुवाद के लिए भेजता है। 
-नो कमेंट्स। 
-ओके। पुलवामा, बालाकोट के बारे में क्या जानते हो? 
-नो कमेंट्स। 
-ओके। दूसरे विषयों पर बात करते हैं। सुशांत केस का क्या हुआ? 
-उस केस की याद न दिलाओ, अर्नब!  किस्मत ने साथ न दिया। 302 लग जाती तो पुलित्ज़र के लिए लॉबिंग सॉरी कोशिश कर सकता था। 
-सीबीआई पर दबाव तो अब भी डलवा सकते हो एएस से या पीएमओ से। 
-पता नहीं। पहले ये बताओ, तुम ये कॉल रिकॉर्ड तो नहीं कर रहे? 
-नहीं। तुम जानते हो मैं ऐसा नहीं कर सकता। वैसे तुम्हें किस बात का डर? 
-सही कहा। डरता तो मैं अपने आप से भी नहीं। खैर, मुझे डिबेट की तैयारी करनी है। इसलिए फोन काटो। 
-ओके। बाय अर्नब। 
-बबाय अर्नब। 

#दिमागकादही

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमचंद का साहित्य और सिनेमा

-गुलजार हुसैन प्रेमचंद का साहित्य और सिनेमा के विषय पर सोचते हुए मुझे वर्तमान फिल्म इंडस्ट्री के साहित्यिक रुझान और इससे जुड़ी उथल-पुथल को समझने की जरूरत अधिक महसूस होती है। यह किसी से छुपा नहीं है कि पूंजीवादी ताकतों का बहुत प्रभाव हिंदी सहित अन्य भाषाओं की फिल्मों पर है।...और मेरा तो यह मानना है की प्रेमचंदकालीन सिनेमा के दौर की तुलना में यह दौर अधिक भयावह है , लेकिन इसके बावजूद साहित्यिक कृतियों पर आधारित अच्छी फिल्में अब भी बन रही हैं।  साहित्यिक कृतियों पर हिंदी भाषा में या फिर इससे इतर अन्य भारतीय भाषाओं में अच्छी फिल्में बन रही हैं , यह एक अलग विषय है लेकिन इतना तो तय है गंभीर साहित्यिक लेखन के लिए अब भी फिल्मी राहों में उतने ही कांटे बिछे हैं , जितने प्रेमचंद युग में थे। हां , स्थितियां बदली हैं और इतनी तो बदल ही गई हैं कि नई पीढ़ी अब स्थितियों को बखूबी समझने का प्रयास कर सके। प्रेमचंद जो उन दिनों देख पा रहे थे वही ' सच ' अब नई पीढ़ी खुली आंखों से देख पा रही है। तो मेरा मानना है कि साहित्यिक कृतियों या साहित्यकारों के योगदान की उपेक्षा हिंदी सिनेम...

नरक में मोहलत (कहानी)

  -प्रणव प्रियदर्शी घर से निकलते समय ही अनिता ने कहा था, ‘बात अगर सिर्फ हम दोनों की होती तो चिंता नहीं थी। एक शाम खाकर भी काम चल जाता। लेकिन अब तो यह भी है। इसके लिए तो सोचना ही पड़ेगा।’ उसका इशारा उस बच्ची की ओर था जिसे अभी आठ महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। वह घुटनों के बल चलते, मुस्कुराते, न समझ में आने लायक कुछ शब्द बोलते उसी की ओर बढ़ी चली आ रही थी। अनिता के स्वर में झलकती चिंता को एक तरफ करके अशोक ने बच्ची को उठा लिया और उसका मुंह चूमते हुए पत्नी अनिता से कहा, ‘बात तुम्हारी सही है। अब इसकी खुशी से ज्यादा बड़ा तो नहीं हो सकता न अपना ईगो। फिक्कर नॉट। इस्तीफा वगैरह कुछ नहीं होगा। जो भी रास्ता निकलेगा, उसे मंजूर कर लूंगा, ऐसा भी क्या है।’ बच्ची को गोद से उतार, पत्नी के गाल थपथपाता हुआ वह दरवाजे से निकल पड़ा ऑफिस के लिए। इरादा बिल्कुल वही था जैसा उसने अनिता से कहा था। लेकिन अपने मिजाज का क्या करे। एक बार जब दिमाग भन्ना जाता है तो कुछ आगा-पीछा सोचने के काबिल कहां रहने देता है उसे।  मामला दरअसल वेतन वृद्धि का था। अखबार का मुंबई संस्करण शुरू करते हुए सीएमडी साहब ने, जो इस ग्रुप के म...

कंटीली तारों से घायल खबर : कश्मीर की सूचनाबंदी - 2

(एनडब्ल्यूएमआई-एफएससी रिपोर्ट) गिरफ्तारियां, धमकियाँ और जांच त्राल से इरफ़ान मलिक पहले पत्रकार थे जिन्हें 5 अगस्त की बंदी के बाद हिरासत में लिया गया। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आखिर क्यों हिरासत में लिया गया। एक और पत्रकार क़ाज़ी शिबली को अनंतनाग से बंदी से पहले ही हिरासत में लिया गया था, संभवत: सैन्य बलों की   तैनाती के बारे में ट्वीट करने के कारण। पत्रकारों से पुलिस और जांच अधिकारियों ने कुछ संवेदनशील ख़बरों को लेकर पूछताछ की है और उन पर अपने स्रोत बताने का दबाव भी डाला गया है। कुछ प्रमुख अखबारों के संपादकों को भी दबी जुबां धमकी दी गयी है कि उनसे जांच अधिकारी पूछताछ कर सकते हैं। दबाव की नीतियां अपनाने का एक और उदाहरण वरिष्ठ   अंतर्राष्ट्रीय और   प्रतिष्ठित स्वतंत्र राष्ट्रीय मीडिया के साथ काम करने वाले पत्रकारों फ़याज़ बुखारी, एजाज़ हुसैन और नज़ीर मसूदी को प्रताड़ित करने के प्रयास में मौखिक रूप से सरकार की तरफ से दिया गया घर खाली करने को कहा गया है। स्तंभकार और लेखक गोहर गिलानी को 31 अगस्त को विदेश जाने से रोकना, कश्मीरी आवाजों को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर पहुँचने ...