Skip to main content

Posts

The List: Media Bloodbath in Covid Times (Cast & Crew)

 Main Cast Manoj Kumar Sharma  Rashmi Bhardwaj Sanjeev Kaushish Akanksha Shandil Saahir Banwait Gurvinder Kaur Dr. Gurtej Singh Jaspreet Kaur Supporting Cast:   Harsha Ankur Goyat Gaurika Pathania Ajay Singh Hunny Sharma Himanshi Rajput Crew:  Executive Producer : Manoj Kumar Sharma Associate Director: Navin Kumar Editor: Gopal T. Raghani DOP: Sunil Gupta Writer & Director: Mahesh Rajput Make-up: Saurav Sharma & Baljinder Singh Title Calligraphy by: Dr. Ganesh Tartare Title designed by : Rudra Tartare Posters designed by : Deepak Rajput 'The Whistle-blower' front page designed by: Mohan Singh Dhami Cartoon for the front page by: Prince Dantha Equipment supplied by: Forecasting Media Post-production at: Raghani Studios Mountains Background Music by and Dubbing at: BBStudioz      Note: 'The List; Media Bloodbath in Covid Times, a Madness Without Method Entertainments' presentation, is streaming on an OTT platform ABC Talk...

The List: Media Bloodbath in Covid Times (Synopsis)

'The List: Media Bloodbath in Covid Times', a short movie in Hindi, delves into the theme of massive-scale retrenchment in Indian Media Industry in the wake of the Covid crisis. Manish, the Resident Editor of Chandigarh edition of English daily 'The Whistle-blower' gets a midnight call from his Editor-in-Chief in Delhi. He is asked to make a list of 15 staffers to be fired soon to "rationalise expenditure". He finds himself in a moral crisis as he presides over the bloodbath of his subordinates. However, he knows very well that if he fails to do the dirty job, he himself will be on the list. ( Note: 'The List; Media Bloodbath in Covid Times, a Madness Without Method Entertainments' presentation, is streaming on an OTT platform ABC Talkies since May 3, 2021)

अर्नब कॉलिंग अर्नब!

  -इज़ दिस अर्नब?  -या। हू इज़ कॉलिंग?  -अर्नब!  -टेल मी अर्नब।  -ये लीक्ड व्हाट्सएप चैट का क्या मसला है?  -नो कमेंट्स।  -कम अॉन। मैं अर्नब बोल रहा हूं। ईदर यू हैव टु डिनाय अॉर यू हैव टु कन्फर्म। फॉर यू टु से नो कमेंट्स इज़ नॉट एन अॉप्शन।  -नोबडी टेल्स अर्नब टु व्हाट टु से अॉर व्हाट नॉट टु से।  -बट आई एम नॉट नोबडी। मैं अर्नब हूं। मैं जब किसी से कुछ पूछता हूं तो मैं नहीं पूछता। देश पूछता है, दुनिया पूछती है। प्लेनेट अर्थ पूछता है। ब्रह्मांड पूछता है।  -तो मैं भी तो अर्नब हूं। मैं सवालों के जवाब नहीं देता। मैं सवाल करता हूं। सवाल के रूप में कमेंट बल्कि कमेंट्री करता हूं। मेरे शो में मैं ही सवाल करता हूं। मैं ही जवाब देता हूं। किसी को बोलने नहीं देता। जो बोलने की कोशिश करता है, उसे चुप करा देता हूं। चिल्ला कर। उसकी बेइज्जती कर। उस पर दूसरे पैनलिस्ट छोड़कर। केवल पात्रा अपवाद है।  -तो तुम्हारे कहने का मतलब है कि सिर्फ पात्रा ही पूछे तो जवाब दोगे?  -नहीं। पात्रा अपवाद है बोलने के मामले में चूंकि वह एनएम का खास है,  पूछ त...

ये नयन डरे-डरे...

    हिचकॉक की फिल्म 'रिबेका' की नक़ल कर बनी 'कोहरा' का मनुहार गीत है, 'ये नयन डरे-डरे'। अपमानित व उपेक्षित महसूस कर रही पत्नी को पति मनाने की कोशिश कर रहा है और इस एक गीत में राजश्री उर्फ राज (वहीद रहमान), जो अमित (बिस्वजीत) की दूसरी पत्नी है, अमित की पहली पत्नी पूनम की मौत के बावजूद उसकी वैवाहिक जीवन में ग्रहण जैसी उपस्थिति से आक्रांत है, अमित की प्रेमिका बनती है और फिर मांग में सिंदूर भरवा कर पत्नी का हक पाती है। मुखड़ा है : ये नयन डरे-डरे ये जाम भरे-भरे ज़रा पीने दो कल की किसको खबर इक रात होके निडर मुझे जीने दो फिल्मांकन यों है कि राज कमरे से निकल बाहर आई है, अमित पीछे आता है। गाना शुरू करता है। उसकी आंख से आंसू पोंछता है। अंतरा शुरू होने से पहले आईने में खुद को देखना अपनी अलहदा खूबसूरती के प्रति उसे आश्वस्त करता है। वह पारंपरिक तौर पर गोरी-चिट्टी खूबसूरत नहीं है जैसे पूनम के बारे में वह सुनती रही है। एक हल्की मुस्कुराहट पहली बार राज के चेहरे पर अंतरे में आती है जब वह कहता है रात हसीं, ये चांद हसीं, तू सबसे हसीं मेरे दिलबर और फिर राज की झुकी पलकें उठती हैं, ...

वोट दो, वैक्सीन लो!

-तो कोरोना वैक्सीन बिहार के सभी लोगों को मुफ्त में लगाएंगे?  -पार्टी का बिहार चुनाव के लिए घोषणापत्र तो यही कहता है।  -बाकी देशवासियों को नहीं लगाएंगे?  -हमने तो ऐसा नहीं कहा।  -मुफ्त में नहीं लगाएंगे?  -हमने ऐसा भी नहीं कहा।  -अच्छा, सबसे पहले बिहारवासियों को लगाएंगे?  -आप बड़े बदमाश हैं। बिहार बनाम भारत का मुद्दा बना रहे हैं। हम कोरोना जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करते।  -गुस्सा न करिये। बिहार में टीका लगाने का क्रम क्या होगा?  -ये कैसा सवाल है?  -सबसे पहले उन्हें लगेगा जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया?  -यह शरारतपूर्ण सवाल है। “हैव यू स्टॉप्ड बीटिंग युअर वाईफ?“ टाइप। मैं इसका जवाब नहीं देने वाला। -फिर जेडीयू के वोटर। उसके बाद एलजेपी के?  -व्हाट नॉनसेंस? सरकार सभी के लिए होती है, सिर्फ सत्तारूढ़ पार्टी या गठबंधन के वोटरों के लिए नहीं। जैसे हमारे पीएम सभी १२५ करोड़ देशवासियों के पीएम हैं, केवल ६०० करोड़ मतदाताओं के नहीं।  -बिलकुल। इसीलिए मैं पूछना चाहता था कि उन बिहार वासियों का क्या होगा जो आपको वोट नहीं देंगे? ...

“हम पब्लिक ओपीनियन के खिलाफ नहीं जा सकते!“

  "हम पब्लिक ओपीनियन के खिलाफ नहीं जा सकते। अखबार का सर्कुलेशन गिरकर जो अब है उसका 25 फीसदी  हो जाएगा और आर्थिक नुकसान हम सह नहीं पाएंगे।" डॉक्टर अशोक गुप्ता के लेख को छापने से मना करते हुए कहता है 'जनवार्ता' का संपादक। सामने डॉक्टर भी है और अखबार का मुद्रक प्रकाशक भी और स्थानीय नगरपालिका का अध्यक्ष भी, जो डॉक्टर का छोटा भाई है पर लेख छापे जाने के खिलाफ है क्योंकि उससे चांदीपुर कस्बे की बदनामी होगी। मामला यह है कि डॉक्टर ने कस्बे के प्रमुख आकर्षण यानी प्रसिद्ध मंदिर के चरणामृत में बैक्टीरिया पाये जाने की पुष्टि की है और अगर यह बात तुरंत जनता की जानकारी में नहीं लाई गई और प्रशासन ने मंदिर को जलापूर्ति वाली पाइपलाइन ठीक नहीं की तो प्रदूषित जल से लोगों में फैल रही पीलिया की बीमारी महामारी का रूप ले सकती है। लेकिन मंदिर निर्माण करने वाले, जो सेठ भी हैं और प्रभावशाली हैं, यह नहीं मानते। उनका मानना है कि चरणामृत दूषित हो ही नहीं सकता क्योंकि उसमें गंगाजल और तुलसी के पत्ते मिले हैं। यह सब लोग मिलकर 'नास्तिक' डॉक्टर पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहु...

आपका मीडिया ट्रायल किसीकी प्रतिष्ठा, करियर, जिंदगी तबाह कर देता है!

  सबसे पहले स्पष्ट कर दूं कि यह पुस्तक समीक्षा नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती के चल रहे मीडिया ट्रायल के मौजूदा समय में जिग्ना वोरा की पिछले साल नवंबर में आई किताब  'बिहाईंड बार्स इन भायखला: माय डेज़ इन प्रिज़न' एक पत्रकार के अपनी बिरादरी के हाथों मीडिया ट्रायल झेलने की आपबीती है । वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे (जे. डे) की हत्या के आरोप में 2011 में गिरफ्तार हुईं और 2018 में बरी हुईं जिग्ना ने कुछ महीने जेल में बताये थे और यह पुस्तक उन महीनों, मुकदमे, करियर और ज़िंदगी के बारे में है। इसका एक पहलू मीडिया ट्रायल है, जिसने उन्हें इसलिए भी ज़्यादा आहत किया कि वह खुद एक पत्रकार थीं। फ्री प्रेस जर्नल, मुंबई मिरर, मिड-डे और एशियन एज जैसे अखबारों में काम कर चुकी थीं। गिरफ्तार होने और अदालत के पुलिस कस्टडी में भेजे जाने के बाद जिग्ना लिखती हैं, “मीडिया के व्यवहार ने मुझे सबसे ज़्यादा ठेस पहुंचाई, शायद मेरे कर्मों ने ही सुनिश्चित किया था कि मैंने दूसरों के साथ जो व्यवहार किया था, मेरे साथ किया जा रहा था। मैंने यह भी महसूस किया कि मीडिया इतना बेरहम था कि प्राइम ट...