Skip to main content

हमें ‘छपाक‘ नहीं देखनी, नहीं देखनी, नहीं देखनी!

 -आप ‘छपाक‘ का विरोध कर रहे है?
-हां। करते हैं और अंतिम सांस तक करते रहेंगे।
-क्यों फिल्म बहुत बुरी है?
-हमारे लिये बुरी है।
-क्यों? फिल्म अश्लीलता को बढ़ावा देती है?
-नहीं।
-तो क्या हिंसा को बढ़ावा देती है?
-नहीं।
-फिर तो जरूर इसमें अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा होगा?
-ऐसी अफवाह तो थी पर पुष्टि नहीं हो सकी।
-कहीं फिल्म में कोई पाकिस्तानी कलाकार तो नहीं है?
-नहीं।
-या कोप्रोडक्शन हमारे ‘एनीमी नंबर टू‘ चीन की किसी फिल्म कंपनी ने किया हो?
-हमें नहीं पता।
-अच्छा। अब समझा। वो फिल्म में मुस्लिम खलनायक का नाम हिंदू कर दिया था, ऐसी खबर आई थी। क्या वह खबर है आपके गुस्से का कारण।
-नहीं। वह तो अफवाह निकली।
-फिर आप फिल्म का विरोध क्यों कर रहे हैं?
-उसमें दीपिका पादुकोण है।
-क्यों? क्या वह बुरी अभिनेत्री हैं?
-नहीं।

-तो फिर? उन्होंने आपका क्या बिगाड़ा है?
-वह जेएनयू गई थीं।
-जेएनयू बोले तो?
-जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय।
-विश्वविद्यालय? वहां दीपिका के जाने से क्या प्रॉब्लम है?
-वह ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग‘ का अड्डा है?
-तो दीपिका क्या वहां किसी गैंग में शामिल होने गई थीं?
-ऐसा उन्होंने कहा तो नहीं। उन्होंने तो कुछ कहा ही नहीं। बस, एक हाथ टूटी छात्रा के सामने हाथ जोड़े खड़ी रहीं।
-हाथ टूटी छात्रा? अभी तो आपने किसी गैंग का नाम लिया था।
-टुकड़े-टुकड़े गैंग। वह छात्रा-वात्रा नहीं हैं, उसी गैंग को बिलांग करती हैं।
-पर यह गैंग करता क्या है? क्या लोगों के टुकड़े-टुकड़े कर देता है?
-नहीं। देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले नारे लगाता है। आपने कहा था कि इंटरव्यू ‘छपाक‘ को लेकर होगा। आप ‘छपाक‘ के बारे में पूछिये न।
-सॉरी। तो हमने सुना है, फिल्म उन लड़कियों के संघर्ष की कहानी है जिन पर तेजाब फेंक दिया जाता है। क्या ऐसी लड़कियों पर फिल्म बने, आपको अच्छा नहीं लगता है?
-वह बात नहीं है, जी।
-तो बात क्या है? 
क्या आपके अंदर करुणा का अभाव है?
- क्या बात करते हैं जी। हमारे से तो चींटी मर जाए तो हमें पाप लगता है। आपने हमारे पीएम का वह इंटरव्यू नहीं देखा जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी कार के आगे कुत्ते का पिल्ला आ जाए तो उसका भी हमें अफसोस होता है। 
-ओके। पर कोई तो कारण होगा ‘छपाक‘ न देखने का?
-कोई कारण नहीं है। बस, हमें फिल्म नहीं देखनी, नहीं देखनी, नहीं देखनी। इंटरव्यू खत्म...दोस्ती बनी रहे।


#दिमाग का दही - 3/महेश राजपूत 

Comments

  1. छपाक नहीं देखनी नहीं देखनी नहीं देखनी और दीपिका पादुकोण को पाकिस्तान भेज दिया जाए छपाक नहीं देखनी नहीं देखनी नहीं देखनी

    ReplyDelete
  2. वाह, बहुत बढिया!!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

प्रेमचंद का साहित्य और सिनेमा

-गुलजार हुसैन प्रेमचंद का साहित्य और सिनेमा के विषय पर सोचते हुए मुझे वर्तमान फिल्म इंडस्ट्री के साहित्यिक रुझान और इससे जुड़ी उथल-पुथल को समझने की जरूरत अधिक महसूस होती है। यह किसी से छुपा नहीं है कि पूंजीवादी ताकतों का बहुत प्रभाव हिंदी सहित अन्य भाषाओं की फिल्मों पर है।...और मेरा तो यह मानना है की प्रेमचंदकालीन सिनेमा के दौर की तुलना में यह दौर अधिक भयावह है , लेकिन इसके बावजूद साहित्यिक कृतियों पर आधारित अच्छी फिल्में अब भी बन रही हैं।  साहित्यिक कृतियों पर हिंदी भाषा में या फिर इससे इतर अन्य भारतीय भाषाओं में अच्छी फिल्में बन रही हैं , यह एक अलग विषय है लेकिन इतना तो तय है गंभीर साहित्यिक लेखन के लिए अब भी फिल्मी राहों में उतने ही कांटे बिछे हैं , जितने प्रेमचंद युग में थे। हां , स्थितियां बदली हैं और इतनी तो बदल ही गई हैं कि नई पीढ़ी अब स्थितियों को बखूबी समझने का प्रयास कर सके। प्रेमचंद जो उन दिनों देख पा रहे थे वही ' सच ' अब नई पीढ़ी खुली आंखों से देख पा रही है। तो मेरा मानना है कि साहित्यिक कृतियों या साहित्यकारों के योगदान की उपेक्षा हिंदी सिनेम...

चुनावपूर्व पुल दुर्घटनाएं कैसे कवर करें पत्रकार? डूज़ एंड डोंट्स

डिस्क्लेमर: यह लेख पाठ्यपुस्तकों में शामिल कराने के पवित्र उद्देश्य के साथ लिखा गया है। विषय चूंकि मीडिया से संबंधित है इसलिए अपेक्षा है कि इसे सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी मीडिया संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। कोई और समय होता तो यह लेख लिखने की आवश्यकता ही नहीं होती लेकिन समय ऐसा है कि मीडिया जगत से ‘देशद्रोहियों‘ को जेलों में ठूंसकर लाइन पर लाने का काम उतनी तेजी  से नहीं हो पा रहा है, जितनी तेजी से होना चाहिए था। खासकर सोशल मीडिया में तो इनका ही बोलबाला है सो कोई भी त्रासद दुर्घटना होने पर उसका कवरेज कैसे किया जा चाहिए, कैसे नहीं किया जाना चाहिए यानी ‘डूज़‘ क्या हैं, ‘डोंट्स‘ क्या हैं, यहां  बताया जा रहा है। आशा है कि मीडिया के छात्रों के लिए यह लेख उपयोगी साबित होगा।  डूज़  -पॉजिटिव बनें। संवेदनशील बनें।  -यह जरूर बताएं कि पुल कितने सौ वर्ष पुराना था? और पुल पर क्षमता से बहुत ज्यादा लोग थे।  -लोगों की लापरवाही या चूक, जैसे उन्होंने प्रशासन के निर्देशों/चेतावनियों का पालन नहीं किया और वह खुद ही दुर्घटना के लिए जिम्मेदार थे, को हाइलाईट कर...

नरक में मोहलत (कहानी)

  -प्रणव प्रियदर्शी घर से निकलते समय ही अनिता ने कहा था, ‘बात अगर सिर्फ हम दोनों की होती तो चिंता नहीं थी। एक शाम खाकर भी काम चल जाता। लेकिन अब तो यह भी है। इसके लिए तो सोचना ही पड़ेगा।’ उसका इशारा उस बच्ची की ओर था जिसे अभी आठ महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। वह घुटनों के बल चलते, मुस्कुराते, न समझ में आने लायक कुछ शब्द बोलते उसी की ओर बढ़ी चली आ रही थी। अनिता के स्वर में झलकती चिंता को एक तरफ करके अशोक ने बच्ची को उठा लिया और उसका मुंह चूमते हुए पत्नी अनिता से कहा, ‘बात तुम्हारी सही है। अब इसकी खुशी से ज्यादा बड़ा तो नहीं हो सकता न अपना ईगो। फिक्कर नॉट। इस्तीफा वगैरह कुछ नहीं होगा। जो भी रास्ता निकलेगा, उसे मंजूर कर लूंगा, ऐसा भी क्या है।’ बच्ची को गोद से उतार, पत्नी के गाल थपथपाता हुआ वह दरवाजे से निकल पड़ा ऑफिस के लिए। इरादा बिल्कुल वही था जैसा उसने अनिता से कहा था। लेकिन अपने मिजाज का क्या करे। एक बार जब दिमाग भन्ना जाता है तो कुछ आगा-पीछा सोचने के काबिल कहां रहने देता है उसे।  मामला दरअसल वेतन वृद्धि का था। अखबार का मुंबई संस्करण शुरू करते हुए सीएमडी साहब ने, जो इस ग्रुप के म...